रायपुर

एक एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
22-May-2026 6:31 PM
एक एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

रायपुर, 22 मई। जोन 8 के संत रविदास वार्ड 70  स्थित सरोना नाला के  पास लगभग 1  एकड़  भूमि पर की गई अवैध  प्लॉटिंग  पर  नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी चलाया। अमले ने वहाँ निर्मित मुरूम रोड को काटा तथा अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को भी तोड़ा। इसके बाद वहां सूचना  बोर्ड लगाया गया है और पंजीयक को प्रकरण में रजिस्ट्री रोकने  पत्र प्रेषित किया गया है। यह कार्रवाई जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में ईई अतुल चोपड़ा, एई  अमन चंद्राकर, उपअभियंता  लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम ने की ।


अन्य पोस्ट