रायपुर

आरवीएच कालोनी गैंगवॉर के 3 हमलावर गए जेल
21-May-2026 6:44 PM
आरवीएच कालोनी  गैंगवॉर के 3 हमलावर गए जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मई। आरवीएच कालोनी बालाजी होटल चौक गैंगवॉर में चाकू मारने वाले 03 हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खमतराई पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया।

 18 मई की शाम दोनों  गुट भिड़े थे। देर रात एक गुट के अनिकेत डोंगरे निवासी छोटापारा आरव्हीएच कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आयुष ठाकुर एवं पीयूष ठाकुर ने पुरानी रंजिश को लेकर आरव्हीएच कालोनी बालाजी चौक के पास झगड़ा  कर रहे थे।  उसी दौरान अनिकेत एवं  जीवन बघेल के बीच बचाव करने पर आयुष ठाकुर ने अपने पास रखे धारदार चाकु से जीवन बघेल के सीने एवं दोनों बांह में प्राण घातक हमला  किया। पीयूष ठाकुर द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट की।  रिपोर्ट पर थाना खमतराई में धारा-296,115 (2),351 (3), 109,3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार दूसरे पक्ष के  अमन ठाकुर निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी की रिपोर्ट के अनुसार जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर उसके भाई   आयुष ठाकुर को  धारदार वस्तु से  माथे, सिर, पीठ में मारा।  हुंचाने कि  दोनों गुटों पर  धारा-296,115 (2),351 (3),109,3 (5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी।।  दोनो प्रकरणों में आरोपियों पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे के जुर्म स्वीकार करने पर उनसे एक्टिवा एवं धारदार चाकू को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- . पीयूष ठाकुर पिता जितेन्द्र ठाकुर उम्र-19 वर्ष साकिन गोवर्धन नगर। जीवन बघेल पिता राजकुमार बघेल  23  छोटापारा, डब्ल्यूआरएस कालोनी।  मुकेश डोंगरे पिता दिलीप डोंगरे -24 छोटापारा, डब्ल्यूआरएस कालोनी।


अन्य पोस्ट