रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रांतीय कार्यसमिति की पहली बैठक विमतारा भवन में बुधवार को हुई। कार्यक्रम में झालमुडी के साथ चाय विशेष आयोजन का जमकर आनंद उठाया गया। बैठक के उद्घाटन सत्र में में संरक्षक आईएएस अनुराग पाण्डेय ने कहा कि महासंघ प्रदेश में पेंशनर्स हितो को लेकर ईमानदारी,अनुशासन और निष्ठा के साथ काम करने के लिए सबसे अलग पहचान बना चुका है।
प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने सभी पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ इकाई की सदस्यता अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संख्या में होने पर बधाई दिया। उन्होंने महासंघ की छत्तीसगढ़ ईकाई का स्थापना दिवस 3 अगस्त और राष्ट्रीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को धूमधाम से मनाने का आव्हान करते हुए पेंशनर हितों के डटकर काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी किया।
संगठन मंत्री टी पी सिंह ने संगठन गीत का सामूहिक गायन कराते हुए जिला बैठकों की शुरुवात भारत माता के इसी आराधना गीत के साथ करने का निवेदन किया। आभार प्रदर्शन महामंत्री अनिल गोल्हानी ने किया।अंत में 13 दिवंगतों साथियों को याद कर 2 मिनट का मौन धारण के बाद राष्ट्रगान जन मन गण गायन के साथ बैठक का समापन हुआ।


