रायपुर
सरचार्ज राशि में छूट से आरडीए के हितग्राही हुए लाभान्वित
21-May-2026 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मई। आरडीए की कौशल्या माता विहार, इन्द्रप्रस्थ एवं बोरियाखुर्द के अंतर्गत पीएम आवास योजना के तहत निर्मित एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस फ्लैट व ईडब्ल्यूएस स्वतंत्र मकानों के बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान करने पर 30 मई तक सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत एवं व्यासायिक संपत्ति पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान किया जा रहा है। सरचार्ज राशि में छूट प्रदाय किये जाने से 20 मई तक आरडीए को लगभग 56.88 करोड़ आय हुई साथ ही हितग्राहियों को लगभग 15.94 लाख का सरचार्ज राशि में छूट का लाभ मिला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


