रायपुर
बनाया मिटटी के बर्तन-खिलौने,पेरेंटस भी जुड़ रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कला केंद्र में रचनात्मक और खेल से जुडऩे का मौका मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित समर कैंप में 150 से अधिक बच्चों ने नृत्य,संगीत, ताइकांडों और मिट्टी कला सिख अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। इस के साथ ही बच्चों के पेरेंटस भी सेहत बेहतर करने जुंगा डांस में हिस्सा ले रहे। जी ई रोड सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर स्थित कला केंद्र में बच्चे नृत्य, गायन , चित्र कला, मिट्टी से कलाकृति बना रहे । रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर संचालित इस कला केंद्र में बच्चों के साथ पेरेंट्स को भी जुडऩे का मौका मिला है।
कला केंद्र में बच्चों और युवाओं के लिए संगीत, नृत्य, कला, खेल और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं। कैंप प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक संचालित किया जाता है। इसमें सिंगिंग, तबला, गिटार, कीबोर्ड, हारमोनियम, ड्रॉइंग, वायलिन, माटी-कला, स्पोकन इंग्लिश, अबेकस, फ्लूट, ढोलक, वेस्टर्न डांस, कथक, ओडिशी, ज़ुम्बा, सितार, चेस, हैंडीक्राफ्ट, रंगोली, योगा, ताइक्वांडो, कैलिग्राफी, मेहंदी और हैंडराइटिंग जैसी गतिविधियां सिखाई जा रही है।


