रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। छत्तीसगढ़ व्यापमं की पीपीएचटी. एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा गुरुवार को शांति पूर्ण तरीके से संचालित की गई।
यह परीक्षाएं जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। पी.पी.एच.टी. की परिक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तक संचालित होगी। नर्सिंग परीक्षा के लिए पंजीकृत में कुल 1 हजार 954 में से 69 प्रतिशत 1356 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी तरह से पीपीएचटी में 1928 मे से 1296, यानी 67 प्रतिशत ने दी ।
डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी तथा रोजगार अधिकारी, रायपुर केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कहीं से भी विवाद की स्थिति की सूचना नहीं मिली।
जूते उतरवाए गए : इसमें चप्पल वालों को ही एंट्री थी कई कुछ लोगों ने जो जूता पहन कर आए थे उन्हें उनका जूता बाहर ही निकलवा दिया गया। इसीलिए परीक्षा हॉल से खुले पैर ही निकले।


