रायपुर

खरोरा में किसान के घर से 30 बकरियां गायब, निर्माणाधीन मकान में भी चोरी
21-May-2026 6:33 PM
 खरोरा में किसान के घर से 30 बकरियां गायब, निर्माणाधीन मकान में भी चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मई। खरोरा इलाके के एक गांव में बीती रात बकरा-बकरी चोरी हो गई, वहीं सरस्वती नगर में अज्ञात चोरों ने निर्माणधीन मकान से बिजली सामान की चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

खरोरा पुलिस के मुताबिक भरूवाडीहखुर्द गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर से 30 बकरियां और बकरे चोरी कर लिए।  गणेश खेती-किसानी के साथ बकरी पालन का काम करता है। उसने बताया कि 19 मई की रात रोज की तरह बकरियों को कोठे (बाड़ा)में बांधकर परिवार के साथ सो गया था।

रात करीब 1 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि घर के मेन गेट और बाड़े का दरवाजा खुला हुआ था। वहीं घर और आसपास के घरों के बाहर से सांकल लगा दी गई थी।

जांच करने पर पता चला कि रात में अज्ञात चोर बाड़ा से 21 बक री और 9 बकरे को चोरी कर ले गए। गणेश ने इसकी शिकायत खरोरा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं सरस्वती नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर, कॉपर पाइप और मशीन चोरी हो गया। 

इसकी शिकायत टीचर्स कॉलोनी कोटा निवासी किशोर ने थाना में दर्ज कराई ह। उसने बताया कि वह डॉ. मनोज लाहोटी के पर्सनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। क्रेस्ट ग्रीन सोसायटी स्थित प्लॉट नंबर 9 और 10 में निर्माणाधीन मकान की देखरेख करता था। इस दौरान 20 मई की वह मकान में गया था। जहां अंडरग्राउंड बिजली फिटिंग के लिए लगाए गए करीब 400 मीटर इलेक्ट्रिक वायर कटे हुए मिले। वहीं दूसरे प्लॉट  10 कॉपर पाइप और एक ग्रेंडर मशीन भी गायब थे।

चोरी सामान की  कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305, 331 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट