रायपुर

डायल 112 की 54 नई गाडिय़ां रायपुर पुलिस को
20-May-2026 6:21 PM
डायल 112 की 54 नई गाडिय़ां रायपुर पुलिस को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने  डायल 112 की 54 नई रायपुर पुलिस को सौंपा। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी गाडिय़ों को रवाना किया। इस दौरान शर्मा ने कहा, डायल 112 करने पर अब और तेजी से पुलिस पहुंचेगी। ष्ट-ष्ठ्रष्ट की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए पूरा सिस्टम मॉनिटर होगा। कॉल आते ही तुरंत लोकेशन ट्रेस होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, नई गाडिय़ों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग होगी। आज से ही नई गाडिय़ां सेवा में शामिल होंगी। इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। ड्रोन पेट्रोलिंग को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, अब ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम किया जाएगा। कस्टमाइज लोकेशन पर ड्रोन भेजे जाएंगे। टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मौके पर विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, कमिश्नर संजीव शुक्ला समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र हेतु 33 श्वक्रङ्क एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 21 श्वक्रङ्क सहित कुल 54 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु 4 विशेष हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि  सभी वाहन अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम, स्मार्ट कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग एवं डिजिटल कम्युनिकेशन तकनीक से लैस हैं, जिससे सूचना प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। डायल-112 सेवा के माध्यम से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। माननीय गृह मंत्री जी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना में तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग प्रदान करने हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

डायल-112 सेवा एक नंबर -सबकी मदद (एक्के नंबर, सब्बो बर) की अवधारणा पर आधारित है। इसके अंतर्गत नागरिकों को अब विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल ‘112’ डायल कर पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन (1091), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), आपदा प्रबंधन एवं हाईवे इमरजेंसी जैसी समस्त आपातकालीन सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट