रायपुर
बीएसएनएल के कर्मचारी-पेंशनरों ने मानव श्रृंखला बना किया प्रदर्शन
20-May-2026 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। बीएसएनएल /एमटीएनएल के कर्मचारी एवं पेंशनर्स ने एयुएबी/सीबीएमपीए के बेनर तले मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे 1 जनवरी एवं 1 अप्रैल 26 से बकाया आईडीए /डीआर भुगतान में डीओटी एवं बीएसएनएल प्रबंधन के टाल -मटोल रवैए से नाराज होकर देश भर में यह प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ के कर्मियों यों ने जीएमटीडी कार्यालय फाफाडीह रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को एच पी साहू जिला सचिव एनएफटीई बीएसएनएल, एस एम चिलमवार परिमंडल अध्यक्ष एनएफटीई बीएसएनएल , कमलेश सांगोडे परिमंडल सचिव एनएफटीई बीएसएनल, सतीश मेश्राम जिला सचिव बीएसएनएलईयु , जे एन नस्कर परिमंडल सचिव एआईबीडीपीए छत्तीसगढ़ ने संबोधित किया। अंत में जितेंद्र ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


