रायपुर

होटल और नदी तट पर दो लाशें मिली पुलिस जांच में जुटी
20-May-2026 6:19 PM
होटल और नदी तट पर दो लाशें मिली पुलिस जांच में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। गंज और डीडीनगर इलाके में दो अज्ञात शव मिलने की खबर है। इसमें एक बुजुर्ग का शव होटल के कमरे में मिला वहीं डीडी नगर के महादेवघाट स्थित खारून नदी में अज्ञात लाश तैरते मिली।  पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना फाफाडीह स्थित रंजीत होटल की है, जहां एक बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक पटना (बिहार) का निवासी बताया जा रहा है। और रायपुर आकर होटल के एक कमरे में ठहरा हुआ था। देर रात जब होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की, तो बुजुर्ग व्यक्ति बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी होटल स्टाफ ने  पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरा मामला महादेवघाट स्थित खारुन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक लाश दो दिन पुरानी है। पानी में डूबे रहने के कारण शरीर का काफी हिस्सा गल चुका था। जिस कारण से मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक का चेहरा गोल और रंग सांवला बताया गया है।

बरामद शव ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ था।  घटना की जानकारी मिलते ही डीडीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट