रायपुर
पांच साल पहले चुने गए थे, ज्यादा रकम स्वच्छ भारत मिशन की डकार गए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। शासकीय राशि के गबन के मामले में अभनपुर एसडीएम रवि सिंह 11 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया है।इन लोगों ने पिछले कांग्रेस शासनकाल में अपने कार्यकाल के दौरान 20 लाख रुपए गबन किया था। श्री सिंह ने बताया कि इन लोगों ने 5 वर्ष पहले शासन की योजनाओं की कुल 20 लाख रुपए का गबन किया था। इसमें अधिकांश लोगों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत राशि हड़पी थी। नए सरपंच, कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत करते रहे हैं। इस पर इन सभी को पर्याप्त समय दिया गया था कि रकम जमा कर दें। नहीं करने पर धारा 92 के तहत 30 दिन के लिए सिविल कारावास का नोटिस अभनपुर पुलिस को भेजा गया है। रकम जमा करने पर अभी भी गिरफ्तारी से बच सकते हैं।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश में सेवाराम यादव (पूर्व सरपंच, घोंठ) पर - 1.96 लाख, गोपाल ध्रुव (कुर्रु)-80 हजार, गोपेश धु्रव (आलेखुंटा)-50 हजार, तुलसीराम बारले (खोला)-20,927स रामेश्वर प्रसाद डहरिया (परसुलीडीह) - 5.90 लाख, थनवार बारले (पचेड़ा) -3.80 लाख, सावित्री यादव (गोतियारडीह) - 2.47 लाख, धर्मेंद्र यदु (चंपारण)-30,700, राधेश्याम लहरी (घुसेरा)-80 हजार, तुकाराम कारले (भोथीडीह)-2 लाख, सेवेंद्र तारक (तोरला) - 1.56 लाख इन सभी पर कुल 20 लाख रुपये की शासकीय राशि जमा नहीं करने का आरोप है।


