रायपुर
मिश्रा ने सागर, सरिता, नीर, क्षीर, खारून इंटेकवेल और रावणभाठा फिल्टरप्लांट देखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। निगम के नए आयुक्त संबित मिश्रा ने मंगलवार को जल कार्य विभाग के सागर, सरिता, नीर, क्षीर, खारून इंटेकवेल की सभी प्रकियाओं का निरीक्षण किया । उनके साथ अपर आयुक्त जल लोकेश्वर साहू, ईई जल नर सिंह फरेन्द्र, ईई अंशुल शर्मा जूनियर, एई फिल्टरप्लांट योगेन्द्र कुमार देवांगन, उप अभियंता अमृत मिशन रमेश पटेल सहित रावणभाठा फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल के सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
आयुक्त मिश्रा ने नए 80 एमएलडी फिल्टरप्लांट में स्काडा सिस्टम का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने पुराने फिल्टरप्लांट में भी स्काडा सिस्टम शीघ्र लगवाने का प्रस्ताव मांगा।नए फिल्टरप्लांट में स्काडा सिस्टम का सतत मॉनिटरिंग कर प्रभावी संचालन के निर्देश दिए?
आयुक्त ने रावणभाठा फिल्टरप्लांट का बारिश पूर्व क्लोरोनाइजेशन का कार्य करने की तैयारी, प्रतिदिन शहर के सभी जलागारों में गर्मी के दौरान जलभराव की मॉनिटरिंग, नगरवासियों को सतत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के कार्यों की अधिकारियों से जानकारी लेकर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।


