रायपुर

डीएसपी दफ्तर के पीछे हत्या, 4 हिरासत में एक नाबालिग भी
19-May-2026 9:19 PM
 डीएसपी दफ्तर के पीछे हत्या, 4 हिरासत में एक नाबालिग भी

जुएं में लेनदेन का विवाद बना कारण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मई। राजधानी के आमासिवनी इलाके में डीएसपी दफ्तर के पीछे हत्या हो गई। दफ्तर से महज 15-20 कदम की दूरी पर चार छह लडक़े जुआं खेल रहे थे और इनके बीच हार जीत के पैसे को लेकर विवाद में तीन लोगों ने एक युवक सुकृत खांडे पर चाकू से हमला किया और उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने मामले में राकेश गुप्ता उर्फ पानी(26), देवदास उर्फ हड्डी बंजारे (20) दोनों संतोषी मंदिर आमासिवनी, विनोद उर्फ विक्की साहू (26) बरौंदा बजरंग पारा और एक नाबालिग लडक़े  को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पहले तो सुकृत को जमीन पर लेटा कर रात घूंसे से मारा गया और फिर च

आरोपियों ने मिलकर चाकू से हमला किया। इस  हमले में खून से लथपथ सुकृत को छोडक़र भाग निकले। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को सुकृत खांडे के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुकृत खांडे का दिन के समय राकेश पांडे उर्फ पानी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रात होते-होते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 

 फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

शहर में एक और गैंगवॉर, आरवीएच कालोनी में भिड़े युवक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मई। दो दिन पहले तडक़े भाठागांव के बाद शहर में कल शाम एक और गैंगवॉर हुआ। इस बार बालाजी होटल चौक आरवीएच कालोनी में कल शाम सरेआम हुआ।  दोनों पक्ष के आरोपियों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 5.30 बजे बालाजी चौक पर अमन ठाकुर 23 आयुष ठाकुर, अमन ठाकुर, पीयूष सिंह, अनिकेत डोंगरे 24, जीवन डोंगरे आपस में भिड़ गए। इनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।एक दूसरे को देख अनिकेत, अमन ने गाली गलौज शुरू की। जो हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच अनिकेत ने अमन पर लोहे की चीज से हमला किया। वहीं अमन ने भी कटार नुमा चीज़ से वार किया। दोनों ही गुट किसी तरह अलग थलग हुए। और देर रात खमतराई थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ हत्या की नीयत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 296,115,351,109,3-5 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर नहीं है।

चाकूबाजी में एक घायल

इधर सिद्धार्थ चौक बजरंग नगर में तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल किया। इस हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। घायल युवक जन्म दिन मनाकर लौट रहा था कि बजरंग नगर में उसे घेरकर हमला किया गया। सभी हमला वर फरार है। टिकरापारा पुलिस तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट