रायपुर

रायपुर - ताड़ोकी मेमू ट्रेन अब 12 कोच से चलेगी
18-May-2026 9:57 PM
रायपुर - ताड़ोकी  मेमू ट्रेन अब 12 कोच से चलेगी

रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर, कुसुमकसा में 3 मिनट का स्टापेज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। रायपुर -ताड़ोकी -रायपुर 68764/68765  मेमू ट्रेन 8 की जगह 12 डिब्बों से चलेगी।

रायपुर -ताड़ोकी -रायपुर 68764/68765  मेमू ट्रेन का कम लंबाई वाले प्लेटफार्म वाले स्टेशन रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर, कुसुमकसा स्टेशनों पर रायपुर ताड़ोकी रायपुर ट्रेन का ठहराव 2 मिनट अतिरिक्त बढ़ाया गया है। पहले यह गाड़ी इन स्टेशनों पर 1 मिनट के लिए रुकती थी ।यह व्यवस्था 18 मई से लागू कर दी गई है।

 68764 रायपुर ताड़ोकी मेमू पैसेंजर ट्रेन 18:00 बजे रवाना होकर मरौदा 19.15 बजे पहुंच कर 19.25 बजे रवाना होगी। रिसामा स्टेशन पर 19.38 बजे पहुंच कर 19.41 बजे रवाना होगी, गुंडरदेही स्टेशन पर 19.52 बजे पहुंच कर 19.55 बजे रवाना होगी लाटाबोर स्टेशन पर 20.11 बजे पहुंच कर 20.14 बजे रवाना होगी, कुसुमकसा स्टेशन पर 20.42 बजे पहुंच कर 20.45 बजे रवाना होगी, यह गाड़ी तड़ोकी स्टेशन पर 22.45 बजे पहुंचेगी।

68765 ताड़ोकी - रायपुर मेमू पैसेंजर 10.25 बजे ताड़ोकी से रवाना होकर कुसुमकसा स्टेशन पर 11.51बजे पहुंच कर 11.59 बजे रवाना होगी। लाटाबोर स्टेशन पर 12. 27 बजे पहुंच कर 12.30 बजे रवाना होगी। गुंडरदेही स्टेशन पर 12.49 बजे पहुंच कर 12.52 बजे रवानाहोगी। रिसामा स्टेशन पर 13.00 पहुंचकर 13.03 बजे रवाना होगी। मरौदा स्टेशन पर 13.30 बजे पहुंच कर 13.40 बजे रवाना होगी। रायपुर 15.40 बजे पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान,  घर-घर की जा रही जांच

दंतेवाड़ा, 18 मई। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अंदरूनी गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कार्य में जुटी हुई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के निर्देश पर विकासखंड दंतेवाड़ा अंतर्गत ग्राम मुस्केल के सरपंच पारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोग से पीडि़त महिला कुमली के घर पहुंची, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही परिवार एवं आसपास के अन्य लोगों की भी जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि समय पर कुष्ठ रोग की पहचान और उपचार से होने वाली विकलांगता को रोका जा सकता है। लोगों को शरीर पर दिखाई देने वाले दाग-धब्बों की तत्काल जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है, जिसका उपचार संभव है और मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

   कमली के साथ कर्मियों ने किया भोजन

इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवन विजय कुर्रे सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने कुमली एवं उनके परिवार के साथ बैठकर भोजन किया। यह संवेदनशील पहल समाज में कुष्ठ रोगियों के प्रति अपनत्व और समान व्यवहार का संदेश देने वाली रही। टीम के इस व्यवहार से कुमली और उनका पूरा परिवार काफी भावुक एवं खुश नजर आया।


अन्य पोस्ट