रायपुर
रायपुर, 18 मई। राजधानी में लूट और चोरी की वारदातें बढ़ गई है। नाइट सिफ्ट में काम करने वाले लोगों से लूट और कालोनी की पार्किंग पर चोरों की नजर है। वे सुनसान जगहों पर लोगों का रास्ता रोक लूट छिलतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे। वहीं कालोनी की पार्किंग पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसी ही घटना आमानाका इलाके में हो गई, जहां रेपिडो कर्मी से देर रात लूटपाट, और उसी रात पुलिस कर्मी की बाइक घर के बाहर से पार हो गई। बदमाशों ने चालक शुभम सेठिया को घेरकर चाकू की नोक पर सोने की चेन, एप्पल ब्लूटूथ और नकदी लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को एटीएम तक ले जाकर जबरन उससे पैसे भी निकलवाए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 310-1 का अपराध दर्ज किया है। सेक्टर-5 देवेंद्र नगर निवासी शुभम सेठिया रेपिडो ने बताया कि वह रेपिडो में गाड़ी चलाता है। 15-16 मई की रात उसे मोहबा बाजार से एम्स अस्पताल जाने के लिए बुकिंग मिली थी। वह बाइक लेकर डूमर तालाब चौक पहुंचा, तभी 5-6 युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर बाइक की चाबी, सोने की चेन और ब्लूटूथ लूट लिया। इसके बाद जेब में रखे एक हजार रुपए भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने शुभम से और पैसों की मांग कर उसे धमकाते हुए पास के एटीएम में ले गए। जहां उससे जबरन 4 हजार रूपए निकलवाए और उसे लूट कर फरार हो गए। शुभम ने बताया कि लूट के दौरान आरोपी एक दूसरे को कुंदन यादव और करण यादव के नाम से पुकार रहे थे। लूट के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत पर आमानाका पुलिस ने धारा 310(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


