रायपुर

कंपनी के 9 लाख लेकर फरार हुआ कर्मचारी, मामला दर्ज
18-May-2026 8:20 PM
कंपनी के 9 लाख लेकर फरार हुआ कर्मचारी, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। उरला इलाके में श्री राधेमणी प्रा.लि के डारेक्टर अंकुश ने सेल्स कर्मी लक्ष्मण पाण्डेय पर 9 लाख के गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 316(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 चौबे कॉलोनी निवासी अंकुश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी सरिया और स्ट्रक्चर ट्रेडिंग और कमीशन का काम करती है। अंकुश ने शिकायत में बताया कि उनके फर्म में लक्ष्मण पाण्डेय पिछले तीन महीने से सेल्स और मार्केटिंग का काम कर रहा था। जहां उसे सेल्स और कारोबारियों से पैसा लेनदेन का काम सौपा गया था। इसी दौरान 13 अप्रैल को कंपनी से 15.020 मीट्रिक टन माल ट्रक सीजी 04 पीजेड 9699 से बागबाहरा की पार्टी सोहनलाल मोहनलाल तेंदूकोना भेजा गया था। इस माल का करीब 9 लाख रुपए भुगतान लक्ष्मण पाण्डेय ने ग्राहक से वसूल लिया। जिसके बाद उसने रकम कंपनी में जमा नहीं कराई।

कम्पनी में बील का हिसाब करने पर 9 लाख कम पाए गए। इस बारे में लक्ष्मण से फोन पर पूछताछ करने पर वह टालमटोल करता रहा। जिसके बाद उसने अपना मोबादल भी बंद कर दिया। पिछले पांच दिनों से फोन भी नहीं उठा रहा है।

कंपनी ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मण ने ग्राहक से पैसा लेकर उसे अपने पास रख रकम का निजी उपयोग कर लिया है। मामले की शिकायत पर उरला पुलिस ने लक्ष्मण के खिलाफ धारा 316-4 का अपराध दर्ज किया है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट