रायपुर

परसों देश भर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र
18-May-2026 8:20 PM
 परसों  देश भर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में कल 20 मई को दवा दुकाने राष्ट्रव्यापी बंद रहेंगी। इसमें रायपुर के 3 हजार और प्रदेश की 20 हजार कारोबारी भी दुकानें बंद करेंगे। इस दौरान रायपुर के दुकानदार मेडिकल कांप्लेक्स में एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद शाम को पीएम मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

वहीं औषधि प्रशासन ने कहा है कि समस्त जिलों में  शासकीय जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को भी पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित, रोगी सेवा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

आमजन से अपील की जाती है कि वे आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पतालों, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, एवं अन्य उपलब्ध औषधि केन्द्रों से दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।


अन्य पोस्ट