रायपुर

दाऊ कल्याण सिंह के अपमान पर कुलपति चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
18-May-2026 8:06 PM
दाऊ कल्याण सिंह के अपमान पर कुलपति चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई।  छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की आज एक  बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया ।  केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले आयोजित दीक्षांत समारोह  में दाऊ अग्रवाल समाज की उपेक्षा  कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल द्वारा की गई। , ज्ञात हो दाऊ कल्याण सिंह द्वारा कृषि विश्वविद्यालय को लगभग 1800 एकड़ जमीन दी गई थी। उनके दान से ही कृषि विश्वविद्यालय को उसका दर्जा प्राप्त हुआ है।  समाज के महान दानदाता दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के वंशजों की कुलपति उपेक्षा करना उचित प्रतीत नहीं होता है। पूर्व में भी उनके द्वारा ऐसा किया गया था जिस पर समाज ने उन्हें वस्तु स्थिति अवगत कराई थी और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में इस तरह की की गलती नहीं होगी लेकिन इस वर्ष हुए दीक्षांत समारोह में पुन: समाज को आमंत्रित ना कर उन्होंने पूरे दाऊ अग्रवाल समाज का अपमान किया। इसे पूरा समाज आक्रोशित है।

 केंद्रीय अध्यक्ष भवन राघव अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों की इकाइयों में कुलपति चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।

  छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि 7 दिनों के अंदर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंदेल समाज से  सार्वजनिक माफी मांग ले।


अन्य पोस्ट