रायपुर
मैथिल ब्राह्मण सभा विधायक राजेश मूणत से मिला- आज संध्या समाज की बैठक
18-May-2026 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम विधायक राजेश मूणत से भेंट कर समाज का भवन न होने की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को अश्वस्त किया कि वे समाज के लिए हर तरह के सहयोग करेंगे। उन्होंने शीघ्र भूमि चयन करने कहा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूर्ण प्रकाश झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
समाज की कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक आज संध्या पुरानी बस्ती स्थित विद्यापति भवन में होगी। समाज के अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव पंकज भावेश झा एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया है कि पं झा ने बताया है कि बैठक में भूमि भवन के संबंध में विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे