रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। चोरी के समान खरीदने वाले कबाडी गणेश उर्फ आसिफ खान को टिकरापारा पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने यह सामान दो नाबालिगों से 82 हजार में खरीदा था।
शुक्रवार को रविकांत वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। 14 मई की सुबह 10 बजे उनके मकान मठपुरैना में उनके निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार ने फोन पर बताया कि मकान से 01 ग्राइंडर मशीन कीमत एक हजार रू, 01 ड्रील मशीन कीमत एक हजार रू, एवं बिजली समान कीमत लगभग 80,000/रु कुल 82,000/रु चोरी कर लिए गए हैं। टिकरापारा पुलिस धारा 331(4), 305, 317(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी।
पुलिस संदेहियों से लगातार पूछताछ में पहचाने गए 2 नाबालिग लडकों से पूछताछ करने पर दोनो ने चोरी कर स्वीकार कर सामान शंकर नगर के सूनसान जगह अपने एक्टीवा सीजी 04 पीजेड 6805 से लेजाकर जलाना और गणेश कबाडी के पास बेच देना बताया । दोनों को कबाडी दुकान लेजाकर बेचे गए सामान बरामद किया गया । दोनो नाबालिगों से एक्टीवा एवं चोरी का सामान जप्त कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
वहीं शंकर नगर के गणेश कबाडी के संचालकगणेश उर्फ आसिफ खान 46 निवासी अमन नगर मोवा रेलवे क्रासिंग के पास थाना पंडरी से चोरी के ग्लाईंडर, ड्रील एवं बिजली का वायर कीमत 82000/रु को जप्त उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


