रायपुर

शहर पेट्रोल पंप में अब कतार छोटी होने लगी
17-May-2026 12:18 AM
शहर पेट्रोल पंप में अब कतार छोटी होने लगी

रायपुर, 16 मई। राजधानी और आसपास के शहर कस्बों में में तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल पंपों में वाहनों की भीड़ कम रही। राजधानी में मंगलवार रात से यह संकट उभरा था।  आज जहां उपलब्ध है वहां दोपहिया वाहनों को दो सौ और कार आदि को 1000 रूपए का ही पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राजधानी के 297 में से 17-18 पंप ही ड्राई हैं। शेष सभी जगह सप्लाई सामान्य होने लगी है।


अन्य पोस्ट