रायपुर

गांजा, अफीम-डोडा, कोकीन, एमडीएमए ड्रग पावर प्लांट की भट्टी में आग के हवाले
17-May-2026 12:15 AM
गांजा, अफीम-डोडा, कोकीन, एमडीएमए ड्रग पावर प्लांट की भट्टी में आग के हवाले

जीआरपी, मध्य और नॉर्थ जोन पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। जीआरपी, नॉर्थ और  मध्य जोन पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न थानों के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत  जब्त गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को नष्ट किया।  नार्थ जोन पुलिस ने कुल 52 प्रकरणों में जप्त 272.027 किलो  गांजा,  2.150 किलो डोडा, 484.49 ग्राम अफीम,  37.839 ग्राम हेरोईन,  5036 नग टैबलेट/कैप्सुल एवं 545 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप को  पावर प्लांट के भ_ी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।

इसी तरह से रेल पुलिस ने रायपुर एवं बिलासपुर में दर्ज 98 प्रकरणों में जप्त 915.472 किलो  गांजा का सिलतरा स्थित इस्पात संयंत्र की भट्टी में जला कर नष्ट किया। इसी तरह से मध्य जोन में 97 प्रकरणों के जप्त लगभग 5.65 करोड़ के मादक पदार्थों को  नष्ट किया। मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। इसमें  लगभग 494 किलो गांजा, 11,964 नग कैप्सूल/टेबलेट , 11.217 किलोग्राम चरस , 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर ,24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स , 8.19 ग्राम कोकेन शामिल है। इस दौरान  जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सभी पुलिस आबकारी अधिकारी और थानेदार मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट