रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। उरला स्थित एक उद्योग परिसर में 50 हजार का केबल वायर और अन्य सामान चोरी हो गए। शुभम गृह उद्योग के संचालक प्रदीप नारायण ने चोरी की रिपोर्ट उरला थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम कन्हेरा में शुभ गृह उद्योग का संचालन करता है। जहां मुर्रा, सत्तू, चना और जाली बनाने का काम किया जाता है।
14 मई की शाम 7 बजे वह रोज की तरह उद्योग बंद कर अपने घर गुढिय़ारी चले गया था। अगले दिन सुबह जब वह वापस कंपनी पहुंचा तो देखा की मेन गेट में ताला लगा था। लेकिन अंदर जाकर देखने पर कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। सामान की जांच करने पर वहां रखा सामान कम मिला। चोरी हुए सामान में 70 मीटर बोर केबल, बोर मशीन मोटर, आटा चक्की का मोटर, फेंसिंग जाली मशीन का मोटर, मुर्रा मशीन का मोटर, कंपनी के केबल वायर, ऑटो बैटरी और 5 हजार नकदी शामिल है। चोरी गए सामान की 50 हजार रुपये बताई गई है।
आसपास तलाश करने पर भी चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305ए 331-4 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों सहित सीसीटीव्ही फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।


