रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और साथियों ने आज पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें दवा निगम के दोषी अधिकारियों द्वारा लगातार दवाइयों के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने गुढिय़ारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी एवं निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों की सप्लाई और खरीदी से जुड़े गंभीर मामले को लेकर निरीक्षण भी किया। अस्पताल में बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयों के जखीरे की सूचना मिली थी। साथ ही कुछ दवाइयां एक्सप्रेस वे पर फेंक दी गई।
उपाध्याय ने बताया कि यह मामला सार्वजनिक निरीक्षणों एवं प्रत्यक्ष अवलोकनों सहित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुढिय़ारी स्थित हमर अस्पताल परिसर, उससे संबंधित भंडारण स्थलों तथा सीजीएमएससी के वेयरहाउस में ऐसे औषधीय स्टॉक पाए गए हैं जिनकी वैधता अवधि समाप्ति के अत्यंत निकट है अथवा जिनकी एक्सपायरी अवधि संदिग्ध स्थिति में है। यह तथ्य अत्यंत चिंताजनक एवं मानव जीवन के लिए प्रत्यक्ष खतरा उत्पन्न करने वाला है कि उक्त दवाइयों में ऐसी औषधियां भी सम्मिलित बताई गई हैं जिनका उपयोग नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, गंभीर रोगियों तथा पोषण एवं जीवनरक्षक उपचार हेतु किया जाता है। यदि ऐसी दवाइयां वास्तविक रूप से मरीजों को वितरित अथवा उपयोग हेतु उपलब्ध कराई गई हों, तो यह कृत्य न केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि भारतीय न्याय संहिता, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा लोक स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी विधिक प्रावधानों के अंतर्गत गंभीर आपराधिक अपराध की श्रेणी में आता है।
संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, दवा आपूर्तिकर्ता कंपनियों, निविदा एजेंसियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता , भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, ष्ठह्म्ह्वद्दह्य ड्डठ्ठस्र ष्टशह्यद्वद्गह्लद्बष्ह्य ्रष्ह्ल. श्वह्यह्यद्गठ्ठह्लद्बड्डद्य ष्टशद्वद्वशस्रद्बह्लद्बद्गह्य ्रष्ह्ल तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज कर आपराधिक जांच प्रारंभ की जाए।
राज्य स्तर पर एक स्वतंत्र विशेष जांच दल गठित कर संपूर्ण प्रकरण की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जाए। इस दौरान विकास के साथ कांग्रेसजनों में मनीराम साहू, प्रकाश जगत, देवेन्द्र यादव, संदीप शर्मा, राजेश पाल, शिव श्याम शुक्ला, सोहन शर्मा, विकास अग्रवाल,अभय ठाकुर, वेद प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।