रायपुर

एनजीओ संचालक की संदिग्ध मौत
13-May-2026 6:28 PM
एनजीओ संचालक की संदिग्ध मौत

रायपुर, 13 मई। एनजीओ संचालक माणिक मेहता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक माणिक मेहता सरोना स्थित इंद्रप्रस्थ कालोनी में रहते थे।

बताया गया कि फ्लैट में उनका शव मिला। वे किचन के वास बेसिन में सिर के बल गिरे थे। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा, तो आवाज लगाते सीधे अंदर गए। वहां माणिक मृत पाए गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया गया कि 56 वर्षीय माणिक मेहता पिछले एक साल से इंद्रप्रस्थ कालोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे। कहा जा रहा है कि वो बर्तन साफ करने के दौरान सिर के बल गिर गए और उनकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट