रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मई। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों को कृषि कार्य की प्रारंभिक तैयारी हेतु खाद बीज के लिए तपती धूप में अपने गांव के सोसाइटी में चक्कर काटना पड़ रहा है। किसानों को ऑनलाइन ओटीपी आने उसके बाद खाद बीज मिलने की प्रक्रिया से किसान परेशान है।
आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि गत वर्ष पर्याप्त डीएपी यूरिया खाद न मिलने, यूरिया के बाजार में अधिक मूल्य पर विक्रय होने काला बाजारी कर विक्रय करने के कारण किसानों के उत्पादन में विपरीत प्रभाव पड़ा। उसके बाद पानी गिरने के कारण भी किसान धान के फसल में हतोत्साहित हुए। श्री झा ने कहा है कि प्रदेश में लू का प्रकोप, तपती धूप है,वायरल फिवर से लोग पीडि़त है, ऐसे में किसानों को समिति का चक्कर लगाना पड़ रहा है। राज्य सरकार खाद बीज यूरिया डीएपी आदि के वितरण को भी युद्ध स्तर पर कराने की व्यवस्था करने की मांग मुख्यमंत्री से की है ।
आप पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन, प्रवक्ता कुलदीप खनूजा,एस सी विंग पदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े,जिला अध्यक्ष नवनीत नंदै, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,शिव शर्मा, आर एस ठाकुर, कलावती मारको, सागर क्षीरसागर, पी एस पन्नू, आदि नेताओं ने तत्काल खाद बीज की व्यवस्था करने की मांग की है।