रायपुर

मिक्स्ड नेटबॉल में छग को रजत पदक
12-May-2026 6:09 PM
मिक्स्ड नेटबॉल में छग को रजत पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। हैदराबाद के ‘मित्रा क्लब’ में 8 से 10 मई तक आयोजित 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने रजत पदक हासिल किया।  इसमें छत्तीसगढ़ टीम ने लीग मुकाबलों में पश्चिम बंगाल को 20-8, उत्तर प्रदेश को 21-17 और जम्मू-कश्मीर को 25-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम ने छत्तीसगढ़ को 24-17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल तीसरे और राजस्थान संयुक्त तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में लेनिन बाबू मुख्य अतिथि डॉ. एस. सोमेश्वर राव, सम्मैया और नंदू भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ टीम में नेहा बजाज, ऐश्वर्य पाठक, प्रीति बंछोर बिजोरा, सोनिया पाठक, दीपांजलि उत्तम, सरिता यादव, सुनील सिंह, अनीता अवस्थी, आकांक्षा दीवान, अंजली श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अंश टंडन, राहुल रावत और मनेन्द्र यादव शामिल थे। टीम मैनेजर ओ.पी. कटारिया रहे।

मिक्स्ड नेटबॉल संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा और सचिव सुधीर वर्मा ने टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट