रायपुर
सभापति के वार्ड में नाला जाम, घरों में घुसा गंदा पानी..कांग्रेसी धरने पर
11-May-2026 9:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर के रमन मंदिर वार्ड में मुख्य नाले के जाम होने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज शहर जिला कांग्रेस के नेता मौके पर धरने पर बैठ गए।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने आरोप लगाया कि राजधानी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सभापति के ही वार्ड में पुराने नाले की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक फाफाडीह अंडरब्रिज में भी शहर का गंदा पानी भर गया है, जबकि पाठक नर्सिंग होम के पीछे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे वार्ड के लोगों में भारी नाराजगी है। धरने में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, संजय पाठक सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


