रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। रेलवे अपने रेलवन एप से अनारक्षित टिकिट बुकिंग और डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट दे रहा है, जो 14 जुलाई तक प्रभावी है। पिछले वर्ष जुलाई से यह एकीकृत मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया गया है।रेल कर्मी बुकिंग काउंटर पर हेल्प डेस्क के माध्यम से भी रेलवन ऐप डाउनलोड कर टिकट बुक करना सिखा रहे। दावा-रेलवन ऐप की प्रमुख विशेषताएं, उपयोगिता एवं लाभ: इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही टिकट रद्दीकरण एवं रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल।
यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म नंबर ,कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी रियल टाइम में। ऐप में यात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल टिकटिंग सुविधा। तथा टिकट काउंटरों में भीड़ एवं लंबी कतारों से राहत। यात्री कहीं से भी अपने मोबाइल पर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।
कैशलेस टिकटिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुल्ले पैसे एवं फेक करेंसी जैसी समस्याओं से भी राहत। यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर करने और भोजन की सीट तक पहुँच।


