रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। सिविल लाइन इलाके के तरुण नगर लोधीपारा में किराये के मकान में रह रही एक नर्स के कमरे में रात युवक जबरन घुस कर झेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बेमेतरा जिले के अच्छोली गांव की रहने वाली उमा नेताम रायपुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है। तरुण नगर लोधीपारा में किराये के मकान में अकेली रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 8 मई की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान 9 मई की रात 3 बजे पड़ोस में रहने वाला गिरीजेश निषाद कमरे में घुस आया और पीछे से पकडऩे का प्रयास करने लगा।
महिला की नींद खुलने पर उसने पीछे मुडक़र देखा और जोर से चिल्लाई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद उमा ने मकान मालकिन व दोस्तों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसने दूसरे दिन थाना जाकर इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है।


