रायपुर

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, सीजी से केवल एक वह भी तीसरे स्थान पर
11-May-2026 9:37 PM
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, सीजी से केवल एक वह भी तीसरे स्थान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025  के विजेताओं की घोषणा कर दी है, जिसमें पूरे देश से कुल 42 पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ से केवल एक श्रेष्ठ में सरदिहा बगीचा को चुना गया है वह भी तीसरे स्थान पर। पुरस्कार वितरण समारोह 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप 25 लाख रूपए दिए जाएंगे।

ये पुरस्कार दो अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत दिए जाते हैं। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार सतत विकास लक्ष्यों के 9 स्थानीयकरण विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को मान्यता देता है, जिनमें शामिल हैं: गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल-हितैषी पंचायत, जल-पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर अवसंरचना, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाली पंचायत और महिला-हितैषी पंचायत। प्रत्येक विषय के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पंचायतों को पुरस्कार दिए जाते हैं।

एनपीए-2025 के अंतर्गत, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 34 ग्राम पंचायतों को डीडीयूपीएसवीपी के तहत चुना गया है, जिनमें संयुक्त विजेता भी शामिल हैं। इन विषयगत पुरस्कारों को पंचायत उन्नति सूचकांक  2.0 के अंकों से जोड़ा गया है।


अन्य पोस्ट