रायपुर
रायपुर, 11 मई। छत्तीसगढ़ होर्मोनिका क्लब द्वारा पुलिस कर्मियों में तनाव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य जागरण के उद्देश्य से सुकवारी सँझा तन-मन-रंजन संगीतमय कार्यक्रम पुलिस लाईन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाम के ब्रीफिंग समय में किया गया, जिसमें लगभग 150 महिला एवं पुरुष जवान उपस्थित रहे है। कार्यक्रम की शुरूआत लॉफ्टर थैरेपी (हँसी के उहाके) एवं क्लैपिंग थैरेपी (ताली बजाना) के साथ हार्मोनिका एवं व्हिसलिंग द्वारा संगीत एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त करने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी राजीव श्रीवास्तव एवं प्रमुख सलाहाकार शैलेष मोगरे, दिलीप वर्मा, नवाज खान एवं सचिव तारकेश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष नेहा पुरोहित, रेणुका सुब्बा, राजीव वाघेला, नीरव वाघेला एवं कलश वाघेला उपस्थित रहे है। डी.एस.पी. नीतेश द्विवेदी, आर.आई. अनिस सारर्थी एवं समस्त सहयोगी पुलिस कर्मियों की विशेष उपस्थिति रही है।


