रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। पुरानी रंजिश के चलते अधिवक्ता रमीज़ुद्दीन की हत्या का प्रयास करने वाले 4 युवको को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन्हें धारा 109, 191(3) के तहत कोर्ट में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की रात को राजातालाब निवासी जियाउद्दीन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पड़ोस में रहने वाला फजल खान अपने अन्य साथियों के साथ पुराने लड़ाई झगड़ा के चलते हत्या करने की नीयत से उसके भाई रमीजुद्दीन को चाकू मारकर फरार हो गए हैं। इससे रमीज़ के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं । सिविल लाइन पुलिस ने धारा 109 191(3) दर्ज किया था।
इस घटना के विरोध हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सिविल लाईन थाना घेरा था। पुलिस ने शनिवार को उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित अन्य जिलों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद फजल खान, मोहम्मद सरताज शरीफ, फैजान हुसैन, अब्दुल कलाम उर्फ राजा को पकड़ा । पूछताछ में चारों ने हमला स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी: मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब पिता मोहम्मद हनीफ 35 नई बस्ती राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर
02- मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज 36 रवि नगर राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर । फैजान हुसैन पिता गुलाम हुसैन 29 नईबस्ती राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर। अब्दुल कलाम उर्फ राजा 40 चांदनी चौक बूढ़ा तालाब के पास कोतवाली ।


