रायपुर

माना नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते टेमरीवासी
10-May-2026 10:57 PM
माना नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते टेमरीवासी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। राजस्व ग्राम पंचायत टेमरी के निवासियों ने  अपने गांव को नगर पंचायत माना कैम्प में शामिल करने  के विरोध में उतर आए हैं। शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इसका अंत तक विरोध करेंगे, और जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाएंगे।

ग्रामीणों की ओर से देवप्रसाद ने बताया कि 29 जुलाई 24 को जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र में नगर पंचायत माना कैम्प के वार्डो का विस्तार की अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। इसमें ग्राम पंचायत टेमरी के सीमा क्षेत्र को नगर पंचायत माना कैम्प के वार्ड  02 एवं  05 में शामिल किया जाना है । जबकि उक्त संबंध में ग्राम पंचायत टेमरी के रहवासियों अथवा ग्राम पंचायत टेमरी को सुनवाई का कभी भी कोई अवसर प्रदान नहीं किया गया है, ग्राम पंचायत टेमरी के निवासी नगर पंचायत माना कैम्प में शामिल नहीं होना चाहते, नगर पंचायत माना कैम्प पूर्व में अपने सीमा क्षेत्र का ही समुचित विकास नहीं कर पाया और न ही मेन्टेनेस हुआ और न ही रखरखाव कर पा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में प्रस्तावित ग्राम पंचायत टेमरी क्षेत्र के विकास और रखरखाव के भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है, वर्तमान में ग्राम पंचायत टेमरी के निवासी ग्राम पंचायत टेमरी के द्वारा किये जाने वाली कार्यकाल से पूर्णता संतुष्ट है।  रहवासियों को ग्राम पंचायत से आवश्यक सुविधाएं मिल रही है, जबकि नगर पंचायत माना कैम्प में शामिल होने के उपरांत किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल पाएगी, क्योंकि वर्तमान सीमित सीमा क्षेत्र का ही ना तो रखरखाव कर पा रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट