रायपुर
मुख्यमंत्री साय हरिनाम संकीर्तन में हुए शामिल
10-May-2026 10:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इनसे पहले शनिवार रात राज्यपाल रमेन डेका एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मंदिर पहुंचकर संकीर्तन में शामिल हुए।
श्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोडऩे के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे