रायपुर
निकाय पंचायत चुनाव की तैयारी पर होगी चर्चा, बंटेगी जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 12-13 म?ई को रायपुर में बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष,कोर ग्रुप की बैठक होगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने यह जानकारी दी।
इस बैठक में संगठन के मंडल जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पार्टी इसमें एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित करेगी जिसमें बंगाल, असम चुनाव में भाजपा की जीत पर मतदाताओं के साथ पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया जाएगा। यह कार्यसमिति करीब ,5 माह बाद हो रही है। पिछली बैठक 28 दिसंबर को हुई थी। उसी महीने, किरण ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी।
पूर्व में यह बैठक आज होनी थी जिसे पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के कारण स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में प्रदेश के 62 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधियों के साथ, पिछले डेढ़ साल के कार्यों की समीक्षा और आगामी निकाय पंचायत के आम और उपचुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाना था।


