रायपुर

भाटागांव में कोटपा की कार्रवाई, 80 चालान
09-May-2026 8:55 PM
भाटागांव में कोटपा की  कार्रवाई,  80 चालान

रायपुर, 9 मई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की टीम ने आज भाटागांव क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों के अवैध सेवन और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

भाटागांव क्षेत्र में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के उल्लंघन पर सघन चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 80 चालान काटे गए और 3750 रुपये की जुर्माना वसूला।

कार्यक्रम में सभी थोक औषधि विक्रेताओं को नारकोटिक, साइकोट्रॉपिक एवं अन्य नियंत्रित औषधियों, जिनका नशे के रूप में दुरुपयोग होता है, के संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें ऐसी दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं वितरण से संबंधित स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर, प्रिस्क्रिप्शन रिकॉर्ड सहित सभी अभिलेखों का नियमानुसार एवं पारदर्शी रूप से संधारण करने कहा गया।


अन्य पोस्ट