रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। राजधानी में मंगलवार को पिंटिग प्रेस संचालक से मारपीट, रास्ता रोककर ड्राइवर और बहन से प्रेम प्रसंग के शक में युवक पर ब्लैड से हमला हो गया। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खमतराई पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के शक में लडक़ी के भाई ने मोहल्ले के युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के हाथ और चहरे पर चोट आई। घायल का असपताल में इलाज कराया गया। शिकायत पर खमतराई पुलिस ने यश धीवर और निलेश साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
गंगानगर भनपुरी निवासी अनिल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दुर्गा मंदिर गंगानगर के पास मोहल्ले के यंश धीवर और उसका साथी निलेश साहू उससे विवाद करने लगे।
यंश धीवर अपनी बहन के साथ प्रेम प्रसंग का शक करता था। इसी बात पर दोनों ने गाली-गलौच हो गई। यश ने अनिल को जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे ब्लेड से अनिल पर हमला कर दिया। हमले में उसके दाहिने हाथ और बाएं गाल पर चोट आई है।
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक राजा तालाब स्थित सालिमार प्रेस के संचालक रहमुद्दीन के साथ मारपीट की घटना हुई। इसकी शिकायत उसने थाना में दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अपने प्रेस में काम कर रहा था। इसी दौरान प्रेस के बाहर फजल खान और उसका साथी मोबाइल पर बात करते हुए बैठे थे। जिसे वहां से हटने के लिए कहने पर दोनों भडक़ गए। और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर फजल खान और उसके साथी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
बीच-बचाव करने आए भतीजे रमिजुद्दीन खान, जियाउद्दीन खान और अन्य लोगों से भी आरोपियों ने मारपीट की मारपीट में रहमुद्दीन के हाथ, सिर, सीने और पीठ में चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
उधर गोलबाजार इलाके में वाहन चालक के साथ मारपीट हो गई। भावेश रायचूरा ने बताया कि वह टाटा एस वाहन से सामान लेने फुल चौक जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग बुलेरो पिकअप वाहन खड़ा कर कबाड़ का सामान उतार रहे थे।
रास्ता खाली करने की बात कहने पर तीन अज्ञात युवक गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर भावेश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
तीनों मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


