रायपुर

नहर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
06-May-2026 6:06 PM
नहर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। आरंग के कुशनकुट्टा गांव के पास नहर में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी  आयु 35 वर्ष के आसपास बताई गई है।मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

आरंग पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाल में गुमशुदा लोगों के परिजनों को बुलाकर पहचान की कोशिश कर रही है। चेहरे पर चोट के निशान को देखते हुए पुलिस हत्या के नजरिए से भी जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट