रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,6 मई। हैदराबाद में आयोजित होने वाली छठवीं फेडरेशन कप मिक्सड नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ मिक्सड नेटबॉल संघ ने पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों की टीम घोषित कर दी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।
चयनित खिलाडिय़ों में नेहा बजाज, ऐश्वर्या पाठक, प्रीति बंछोर बिजोरा, सोनिया पाठक, दीपांजलि दर्पण उत्तम, सरिता यादव, सुनील सिंह, अनीता अवस्थी, आकांक्षा दीवान, अंजली श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अंश टंडन, राहुल रावत और मनेन्द्र यादव शामिल हैं।
प्रतियोगिता से पहले खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर 1 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें टीम को अंतिम रूप दिया गया। छत्तीसगढ़ की टीम 7 मई को रायपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। यह प्रतियोगिता 8 मई से 10 मई तक हैदराबाद में आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छठवीं सीनियर मिक्सड नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने रजत पदक हासिल किया था।
छत्तीसगढ़ मिक्सड नेटबॉल संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव सुधीर वर्मा और कोषाध्यक्ष ओ.पी. कटारिया ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।