रायपुर
रायपुर, 5 मई। तीन माह की पुलिसिंग के रिव्यू के बाद रायपुर कमिश्नर डा संजीव शुक्ला ने राजधानी शहर के 11 थानों में जमे 118 अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए हैं। रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया था। इस पर डीजीपी अरूण देव गौतम ने भी कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक की थी। उनसे मिले निर्देशानुसार पहली बार इतने बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इनमें 2 एस आई, 16 एएसआई और 118 हवलदार सिपाही शामिल हैं। ये सभी अर्से से एक ही थाने में जमे हुए थे और बेसिक पुलिसिंग के बजाय कई तरह की ढिलाई बरतने हुए थे। इससे इन थाना इलाकों में चोरी, चाकूबाजी, लूट की घटनाएं होती रही और अपराधी पकड़ से बाहर। आपरेशन कालचक्र जैसे अभियान में भी ये पकड़ में नहीं आ रहे। यहां बता दें कि कमिश्नर ने पिछले दिनों थानेदार भी बदले थे। इस दौरान दो निरीक्षकों को आरआई लाइन से थाने लाकर दो को यातायात थाने भेजा था।


