रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। हेल्थ मॉल, मेडिकल स्टोर फ्रेंचाइज़ के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के मामले में मौदहापारा पुलिस ने आरोपी अमनदीप पाल,प्रसून पाल, उत्कर्ष कश्यप और उनके साथियों के खिलाफ 318(4), 61(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर जांच कर रही है।
बंजारी रोड निवासी प्रतीक साहू ने इसकी शिकायत मौदहापारा थाना में दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि अमनदीप पाल, प्रसून पाल, उत्कर्ष कश्यप एवं उनके साथियों ने स्वयं को ञ्जड्डह्यद्मद्गह्म् त्रद्यशड्ढड्डद्य क्कह्म्द्ब1ड्डह्लद्ग रुद्बद्वद्बह्लद्गस्र का संचालक बताते हुए उन्हें मेडिकल स्टोर व ओपीडी हेल्थ मॉल की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया। आरोपियों ने हर माह 2 से 7 लाख रुपए कमाई और कुल बिक्री पर 12 प्रतिशत लाभांश देने का लालच दिया था। इसके साथ ही आरोपियों ने 18 महीने में पूरी निवेश रकम लौटाने का भरोसा भी दिलाया। उनकी बातों में आकर प्रतीक ने किश्तों में ऑनलाइन कैश के माध्यम से 33 लाख 20 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। जिसके बाद उसे दुकान भी किराये पर लेकर दी गई। जहां फरवरी 2023 में हेल्थ मॉल शुरू किया गया।
इसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने स्टाफ को वेतन देना बंद कर दिया। दवाइयों की सप्लाई रोक दी। और बाद में व्यपार को लेकर बातचीत भी बंद कर दी। इस कारण से नवंबर 2025 में दुकान पूरी तरह बंद हो गया। आरोपियों ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर साजिश के तहत यह ठगी की। पुलिस ने शिकायत पर मामले में धारा 318(4), 61(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, जो अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हो सकता है।
दिगर राज्यों में भी ठगी के मामले दर्ज
अमनदीप और उसके साथी अन्य राज्यों में भी इसी तरह कई लोगों को ठगा है और उनके खिलाफ दुर्ग, हरदोई, जींद और जयपुर में पहले से मामले दर्ज हैं। साथ ही, कंपनी का नाम बदलकर मेडिनोज और मेड्स सेवा जैसे नए ब्रांड से फिर से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।


