रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। बीते दो दिनों में शहर से लेकर आउटर के मोहल्लों में सूने मकानों में 6 लाख से अधिक की सेंधमारी हुई।
इनमें तिल्दानेवरा, न्यू राजेंद्र नगर और मुजहन में चोरी की घटनाए हुई। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र आलमारी में रखे 20 हजार रुपए,हार रिंग अंगूठी, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपए ले भागे। इसी तरह सोमवार रात 11 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला के 11/19 फ्लैट में घुसे चोरों ने आलमारी में रखे 1.50 लाख के ज़ेवर साफ कर गए। आधी रात घर लौटी छाया यादव ने मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर तिल्दा-नेवरा के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
केयूर भूषण शर्मा 60 वर्ष, निवासी ग्राम भूमिया वार्ड 4, ने बताया कि 3 मई की सुबह करीब 10 बजे वे अपने बेटे विक्रम शर्मा के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसी कमला साहू को सौंप दी थी। शादी कार्यक्रम देर रात तक चलने के कारण वे रायपुर में ही रुक गए।
दूसरे दिन 4 मई को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे, जहां देखा कि चोर पीछे की बाउंड्री वॉल कूदकर अंदर घुसे और मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोडक़र उसमें सेे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। चोरी गए सामान में सोने की झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चूड़ी, छोटी फुल्ली, सिक्का डिजाइन के कान के आभूषण, चांदी के सिक्के, पूजा की प्रतिमाएं तथा बच्चे का कड़ा शामिल हैं। साथ ही 15 हजार रुपए नकद भी नहीं थे।
पीड़ित के अनुसार, कुल चोरी गए सामान की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है।
सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है।


