रायपुर

69 सब ऑडिटर पदों पर भर्ती, 22 मई तक आवेदन
05-May-2026 6:36 PM
69 सब ऑडिटर पदों पर भर्ती, 22 मई तक आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व व्यापमं )ने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 22 मई  शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में अनारक्षित-29 पद, अनुसूचित जाति- 8, अनुसूचित जनजाति - 22 , अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 पद आवेदन की

अंतिम तिथि-22 मई  (शाम 5 बजे तक। 23 से 25 मई तक करेक्शन कर सकेंगे। आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)। न्यूनतम आयु-21 वर्ष, अधिकतम आयु- 30 वर्ष, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु- 35 वर्ष, आरक्षित वर्गों को छूट अजा जजा ओबीसी  (नॉन क्रीमी लेयर)- 5 वर्ष। महिला अभ्यर्थी (छत्तीसगढ़ निवासी)- 10 वर्ष तक छूट, अन्य नियमों के तहत छूट लागू

किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य  में स्नातक अनिवार्य, चयन और अन्य नियम। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ अधीनस्थ सहकारी सेवा भर्ती नियम 2015 के तहत होगी। राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।चयन सूची जारी होने के बाद 1 वर्ष तक वैध रहेगी।


अन्य पोस्ट