रायपुर

खमतराई ब्रिज के पास राइर्जिंग मेन लाईन से डायरेक्ट लिए गए अवैध नल कनेक्शन काटे
05-May-2026 6:32 PM
 खमतराई ब्रिज के पास राइर्जिंग मेन लाईन से डायरेक्ट लिए गए अवैध नल कनेक्शन काटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। निगम जल कार्य विभाग ने में राइजिंग लाइन से वैध अवैध तरीके से लिए गए नल कनेक्शन को काटने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत रावणभाठा फिल्टरप्लांट और जोन क्रमांक 2 की टीम ने  खमतराई ब्रिज के पास राइर्जिंग मेन पाईप लाईन से लिये गए अवैध नल कलेक्शन को काटा । जोन 2  कमिश्नर  संतोष पाण्डेय, ईईजल  नरसिंह फरेन्द्र, ईई जोन 2  पी. डी. धृतलहरे, सहायक अभियंता फिल्टरप्लांट  योगेन्द्र कुमार देवांगन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट