रायपुर
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला
05-May-2026 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।ये ड्रग किट जिलों को वितरित किये गये हैं। नशीले पदार्थ की पहचान के लिए इन किट का उपयोग ऑन-स्पॉट ड्रग डिटेक्शन कर दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने में सहायता प्राप्त होगी। राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त संचालक डॉ. एच.एस. भावरा एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. संदीप कुमार वैष्णव द्वारा डीडी किट एवं प्रीकर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग का लाईव डेमो दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


