रायपुर

अधिवक्ता संघ चुनाव 15 को, 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित
05-May-2026 6:31 PM
अधिवक्ता संघ चुनाव 15 को, 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की गहमा गहमी तेज हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर  संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब  15 मई को रायपुर अधिवक्ता संघ का चुनाव होगा। आमसभा की बैठक में महिला आरक्षण लागू करते हुए कोषाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।  संशोधित पदों की सूची अध्यक्ष और सचिव -अनारक्षित कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला आरक्षित,  कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनारक्षित, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव अनारक्षित,ग्रंथालय सचिव -अनारक्षित,सहसचिव (1) अनारक्षित,सहसचिव (2) महिला आरक्षित। 10 कार्यकारिणी सदस्यों में दो पद महिला आरक्षित होंगे। आज पहले दिन बड़ी संख्या में नामांकन पर्चे दाखिल किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती प्रिया अग्रवाल, श्रीमती निवेदिता मिश्रा, श्रीमति रानी लक्ष्मी साहू ने पर्चे दाखिल किए। कल नामांकन का अंतिम दिन होगा। सात मई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 15 मई को सुबह 10 बजे से होगा। और नतीजे 16 मई को घोषित होंगे।


अन्य पोस्ट