रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा की उपस्थिति में गत दिवस आंध्र एसोसिएशन का गोल्डन जुबली समारोह श्रीबालाजी विद्या मंदिर में आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर संस्था की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई, जिसमें सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं निरंतर सेवा भावना का संगम देखने को मिला।
विधायक श्री मिश्रा ने अपने उद्बोधन में आंध्र एसोसिएशन के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 50 वर्षों की यह यात्रा केवल समय का आंकड़ा नहीं, बल्कि संस्कार, समर्पण और समाज सेवा की एक प्रेरक गाथा है। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।इस दौरान जी स्वामी सहित सभी पदाधिकारी औरज्ञ गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें समाज की एकता, संस्कृति और निरंतर प्रगति का संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।


