रायपुर

29 हजार के नशीली टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार
05-May-2026 6:26 PM
29 हजार के नशीली टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार करने वाले  दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोकुल नगर स्थित शमशान घाट के पास से आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 29,200 रुपए का प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकुल नगर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक नशीली टेबलेट रखे है। और  उसे बेचने  ग्राहक तलाश रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर  टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कपिल तिवारी 19, निवासी दुर्गा नगर, अम्लेश्वर जिला दुर्ग और मोहम्मद अनीश 52  निवासी संजय नगर, टिकरापारा का बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से  73  स्पासमो और नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की गई। जिसकी कीमत 29,200 रुपए आंकी गई है। टिकरापारा पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट