रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मई। हेरोईन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले दुर्ग के तस्कर सहित उसके 4 सप्लायर गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे कुल 11 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत लगभग 2,40,000/- रूपए है।
कोतवाली पुलिस ने धारा 21(ए), 29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा एवं मोहम्मद शरीफ बताया। इनसे पूछताछ कर फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: राजवीर सिंह पिता जसवीर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी निगम के पीछे, न्यू खुर्सीपार थाना खुर्सीपार भिलाई । मोहम्मद अयान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी अय्युब होटल के बाजू सर्विस रोड संजय नगर थाना टिकरापारा।
उबैद रजा पिता नईम रजा उम्र 19 वर्ष निवासी मुन होटल के बाजू गली, बैजनाथपारा थाना सिटी कोतवाली। मोहम्मद सरीफ पिता अब्दुल वहाब उम्र 24 वर्ष निवासी बैरनबाजार जामा मस्जिद के बाजू गली थाना सिटी कोतवाली


